हमीरपुर 31 मई। जिला हमीरपुर की 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों और जिला परिषद के 19 वार्डों की मतगणना रविवार सुबह 6 मतगणना केंद्रों पर आरंभ हो गई।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पंचायत समिति हमीरपुर और इसके अंतर्गत जिला परिषद वार्डों की मतगणना सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर में, पंचायत समिति नादौन और इसके अंतर्गत जिला परिषद वार्डों की डिग्री कालेज नादौन में, पंचायत समिति सुजानपुर और इसके अंतर्गत जिला परिषद वार्डों की सीनियर सेकंडरी स्कूल सुजानपुर में, पंचायत समिति बमसन और इसके अंतर्गत जिला परिषद वार्डों की टौणी देवी स्थित विकास खंड कार्यालय बमसन के हॉल में, पंचायत समिति भोरंज और इसके अंतर्गत जिला परिषद वार्डों की सीनियर सेकंडरी स्कूल भोरंज में और पंचायत समिति बिझड़ी और इसके अंतर्गत जिला परिषद वार्डों की मतगणना विकास खंड कार्यालय परिसर बिझड़ी में हो रही है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.