मंडी, 25 जून। नगर निगम मंडी के नवनिर्वाचित पार्षदों की शपथ के लिए 29 जून, 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। इस बारे में उपायुक्त अपूर्व देवगन की ओर से शपथ की सूचना जारी कर दी गई है।
जारी सूचना के अनुसार सभी नवनिर्वाचित पार्षद मंडी नगर निगम के कार्यालय में 29 जून को दोपहर बाद दो बजे उपायुक्त के समक्ष भारत के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ग्रहण करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित पार्षदों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
उपायुक्त की ओर से जारी एक अन्य सूचना के अनुसार मंडी नगर निगम क्षेत्र से संबंधित विधायकों को भी इस शपथ ग्रहण के लिए आयोजित बैठक में बतौर निगम के पदेन सदस्य भाग लेने का आग्रह किया गया है। इनमें सदर मंडी, बल्ह तथा द्रंग के विधायक शामिल हैं।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.