मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुंडियां में स्कूल प्रबंधन कमेटी का गठन किया गया जिसमें मोहिंद्र सिंह को अध्यक्ष व सुनील कुमार को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल परिसर में स्कूल से संबंधित हर समस्या को सरकार व विभाग तक पहुंचाया जाएगा ताकि स्कूल में विकासात्मक कार्यों को गति मिल सके। वहीं स्कूल में सभी अध्यापकों से आपसी तालमेल रखने की बात भी कही है।नशे की खिलाफ एक अलग से मुहिम चलाई जाएगी जिसमें स्थानीय लोगों से सहयोग मांगा जाएगा कि अगर कोई भी स्कूली बच्चा किसी भी तरह का नशा करता पाया जाता है तो उसकी सूचना तुरन्त स्कूल प्रधानाचार्य, अन्य अध्यापक या स्कूल प्रबंधन कमेटी को दी जाए ताकि बच्चों को भविष्य में बढ़ते नशे से रोका जा सके।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.