मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां की पंचायत टिहरी की समाजसेवी संस्था जन कल्याण सभा टिहरी ने गांव पंचायत के एक परिवार की बेटी को जो किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रही है को 11 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी।इन बेटी की दोनों किडनियां लगभग खराब हो चली है ओर इनका इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में चला हुआ है, हफ्ते में 2 दिन इनका डायलीसिस होता है। परिवार पहले से ही अति जरूरतमंद है ओर बेटी की इस बीमारी ने पूरे परिवार की मानो कमर ही तोड़ कर रख दी है। मुश्किल की इस घड़ी में टिहरी की समाजसेवी संस्था जन कल्याण सभा ने वीरवार को बेटी के घर जाकर बेटी के इलाज के लिए 11 हजार रु की मदद की ।संस्था के सभी सेवादारों के सहयोग से सहायता पहुंचाई है तथा आगे भी इन्हें हर मदद का आश्वासन दिया है। अगर आपकी नजर में भी कोई दीन दुखी है जिसे कि सबसे ज्यादा मदद की जरूरत हो, कृपया संस्था को अवगत करवाएं।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.