उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी द्वारा भेजा पत्र
मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी तहसील खुंडियां के प्रबुद्ध समाज,पूर्व सैनिक लीग खुंडियां और विकास सभा ने संयुक्त रूप से बुधवार उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी के माध्यम से राज्यपाल को पत्र लिख कर इलाके की सड़कों पर क्रैश बैरियर और पैरा पिट वॉल न होने के लिए राज्यपाल को उपमंडलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने कहा कि जहां सड़कों के किनारे क्रैश बैरियर होने चाहिए थे वो नहीं हैं जिसकी बजह से लगातार जाने जा रही है। तहसील खुंडियां पहाड़ी क्षेत्र में है लेकिन पूरी तहसील में किसी भी सड़क पर सुरक्षा प्रबंध नहीं है। इसी महीने पहली जून को मरीन कमांडो अमित सिंह राणा, शौर्य चक्र की खतरनाक सड़क पर गाड़ी गहरी खाई में गिर जाने से जान चली गई।बीते सोमवार को भी एक कार लगड़ू इलाके में दुर्घटना ग्रस्त हो कर सड़क के नीचे चली गई थी। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने बताया कि साथ लगते विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों पर अच्छे सुरक्षा प्रबंध है लेकिन खुंडियां तहसील में कहीं भी किसी भी सड़क पर ऐसे प्रबंध नहीं है।
खुंडियां के प्रबुद्ध समाज ने उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी के माध्यम से राज्यपाल को पत्र लिख कर इलाके की खतरनाक सड़कों पर शीघ्र सुरक्षा प्रबंध की मांग रखी है ताकि अन्य किसी परिवार का चिराग ने बुझे साथ ही मांग की है कि जल्दी से जल्दी ऐसे स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाएं जाएं जहां दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही हैं।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.