जुखाला कॉलेज में बंद की गई साइंस एवं कॉमर्स विषयों की कक्षाओं को बहाल करने की मांग को लेकर भड़का जनआंदोलन।

शिमला-जुखाला राष्ट्रीय राजमार्ग दो घंटे जाम, प्रदर्शनकारियों ने दी चेतावनी—समय पर समाधान न हुआ तो आंदोलन होगा और तेज

संवाददाता शुभम ठाकुर बिलासपुर।

बिलासपुर के जुखाला स्थित कॉलेज में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है।

गैर राजनीतिक तरीके से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने गसोड़ के पास शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को करीब दो घंटे तक अवरुद्ध रखा, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और कई वाहन फंस गए। इसी दौरान एक दूल्हे की गाड़ी भी जाम में फंस गई, जिसे प्रदर्शनकारियों ने काफी देर तक आगे नहीं बढ़ने दिया। बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कॉलेज में बंद की गई कक्षाओं को बहाल करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सरकार ने सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और बुधवार को तीन घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया जाएगा।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading