प्रस्तावित हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, जनसुविधाओं के लिए किए गए व्यापक प्रबंध

कुल्लू, 24 जून। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनज़र उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने जिला प्रशासन, पुलिस तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की।

बैठक में पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल, एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आकांक्षा शर्मा तथा एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक डी.के. नारंग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने कहा कि प्रस्तावित हड़ताल के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला के सभी प्रमुख बस अड्डों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि मनाली, कुल्लू, भुंतर, बंजार, पतलीकूहल तथा आनी सहित प्रमुख बस अड्डों पर स्थानीय एसडीएम एवं डीएसपी को विशेष रूप से हालात पर नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निजी बसों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने तथा किसी भी मार्ग के प्रभावित होने की स्थिति में वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता आम जनता को निर्बाध परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना है तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading