पंचायत समिति सदस्य अंजू वाला ने विकास को बनाया पहली प्राथमिकता

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का लिया संकल्प

मिलाप कौशल खुंडियां

विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के तहत वार्ड नंबर 7 अलूहा, टिहरी,दलोह से नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य अंजू वाला ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की तीनों पंचायतों के मतदाताओं ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें अपना आशीर्वाद देकर अपने प्रतिनिधि के रूप में चुना है उस विश्वास को कायम रखते हुए उस पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
पंचायत समिति सदस्य अंजू वाला ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान, सड़क,पेयजल,बिजली, स्वच्छता तथा युवाओं और महिलाओं से जुड़े विकास कार्यों को गति प्रदान करना रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह किसी भी व्यक्ति के साथ भेद-भाव किए बिना सभी गांवों का समान विकास के लिए बचनबद्ध हैं।
अंजू वाला ने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी बनकर हर समस्या को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने तीनों पंचायतों के मतदाताओं से अपील की है कि वो विकास कार्यों में सहयोग और सूझाव दें। साथ ही कहा कि यह जीत उनकी जीत नहीं है बल्कि तीनों पंचायतों अलूहा, दलोह,टिहरी के मतदाताओं की है जिन्होंने विकास की नई पहचान दिलाने का प्रयास किया है। अंजू वाला का कहना है कि बुजुर्ग, असहाय व गरीब लोगों की हर संभव सहायता करने के लिए प्रयासरत रहूंगी।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading