प्रागपुर में सोमवार को 8 घंटे बिजली रहेगी गुल,33 केवी सब स्टेशन की टेस्टिंग से 5 फीडर रहेंगे बंद

सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेंगे प्रागपुर, गरली, नेहरन पुखर समेत दर्जनों गांव

प्रदीप ठाकुर

रक्कड़ :2जुलाई:विद्युत उपमंडल प्रागपुर के तहत आने वाले सैकड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। 33 केवी सब स्टेशन प्रागपुर की पीरियोडिक टेस्टिंग के चलते दिनांक (06.07.2026) सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।  कहां-कहां रहेगा असर— सहायक अभियंता विक्रमजीत सिंह के अनुसार टेस्टिंग के कारण प्रागपुर, गरली, नेहरन पुखर, शांतला तथा कलोहा फीडर के तहत पड़ने वाले सभी गांव प्रभावित होंगे। यानी पूरे क्षेत्र में 8 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। विभाग की अपील— सहायक अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह शटडाउन मेंटेनेंस और टेस्टिंग के लिए जरूरी है, ताकि आगे बिजली व्यवस्था सुचारू रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading