प्रदीप ठाकुर
रक्कड़:27जून:शनिवार के दिन ग्राम पंचायत कटोह टिक्कर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रधान राजेश कुमार, उपप्रधान मनीष कुमार एवं पंचायत सचिव अंजू बाला की उपस्थिति में पंचायत सदस्य नीरज धीमान, ध्यान सिंह, मनमीत कौर, रीना देवी एवं अनीता कुमारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हम सभी ग्राम पंचायत कटोह टिक्कर के समग्र विकास, पारदर्शिता एवं जनसेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.