मिलाप कौशल खुंडियां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिहड़ी में सकूल प्रबंधन कमेटी का गठन किया गया।नई कार्यकारिणी का गठन आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज शर्मा ने की।
बैठक में उपस्थित अभिभावकों एवं सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए विजय सिंह को उनके पूर्व कार्यो को देखते हुए फिर से स्कूल प्रबंधन कमेटी को प्रधान विजय कुमार तथा मोनिंदर सिंह को उपप्रधान चुना गया। इसके अतिरिक्त समिति के सदस्यों के रूप में अनु देवी, पवना कुमारी, संतोष कुमारी, वर्षा, बंदना देवी, चंद्र कुमारी, सुनीता देवी, उषा देवी, सुनील कुमार, आशा देवी, पुष्पा देवी तथा विनोद कुमार का चयन किया गया।
बैठक के दौरान विद्यालय के विकास, शैक्षणिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। नवगठित कार्यकारिणी ने विद्यालय के हित में मिलकर कार्य करने तथा विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य अनुज शर्मा ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि समिति विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.