नशे की कमर तोड़ेंगे, चिट्ठा मुक्त अभियान के तहत ली शपथ

नशा मुक्त होगी अलूहा पंचायत

मिलाप कौशल खुंडियां

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत गांव पंचायत अलूहा में प्रधान रवि शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सरकार द्वारा चलाए अभियान नशा मुक्त हिमाचल के अंतर्गत शपथ ली। गांव पंचायत अलूहा से नवनिर्वाचित प्रधान रवि शर्मा ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी आज सफेद जहर चिट्ठा व अन्य नशे की और बढ़ रहा है जो हमारे बच्चों को दिन प्रतिदिन खोखला कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस पर शुक्रवार को पूरा गांव इकठ्ठा हुआ और नशे को जड़ से खत्म करने की शपथ ली। वहीं जहर के सौदागरों पर प्रहार करते हुए पंचायत प्रधान रवि शर्मा ने कड़े शब्दों में कहा है कि चिट्ठा केवल नशा ही नहीं बल्कि यह कई घरों को उजाड़ चुका है व घरों को श्मसान बनाने वाला जहर है।अब हम सब को मिलकर आवाज़ उठाने का समय आ गया है इस समय अगर हम आवाज नहीं उठाते हैं तो हमारी आने वाली नस्लें खत्म हो जाएंगी।
प्रधान रवि शर्मा ने दो टूक शब्दों में स्थानीय लोगों से सहयोग मांगा है तथा अपील की है कि नशे के खिलाफ वो पंचायत या नजदीकी पुलिस स्टेशन, पुलिस चौकी में सूचना दें सूचना देने वाले लोगों के नाम गुप्त रखे जाएंगे।इस शपथ ग्रहण पर प्रधान रवि शर्मा, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading