पति की मृत्यु के उपरांत चार साल बाद लगी पेंशन

बिमला देवी ने पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन कर्नल एम एस राणा का किया धन्यवाद

मिलाप कौशल खुंडियां

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां गांव गंभीरलाहड़ टिहरी की बिमला रानी को अपने पति पूर्व सैनिक स्व झौंखरू राम डोगरा रेजिमेंट की पेंशन पति की मृत्यु के साढ़े चार साल बाद बहाल हुई है। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने बताया कि आम तौर पर दो से तीन महीनों में फैमिली पेंशन शुरू हो जाती है लेकिन इनकी फैमिली पेंशन शुरू होने में अप्रत्याशित समय लगा। सिपाही झौंखरू राम की फरवरी 2022 में मृत्यु हो गई थी। बिमला रानी की जन्म तिथि आधार कार्ड, आर्मी रिकॉर्ड्स एवं पीपीओ से भिन्न भिन्न थी। परिवार लगभग तीन साल तक डीपीडीओ योल और बैंक के चक्कर लगाता रहा। बाद में पेंशन के लिए कोर्ट भी गए लेकिन पेंशन बहाल नहीं हो पाई। जून 2025 में परिवार कर्नल राणा के संपर्क में आया। पहले बिमला का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाया फिर आधार कार्ड दुरुस्त करवाया और डोगरा रिकॉर्ड को इसी साल जनवरी में केस भेजा। नया पीपीओ बनने में थोड़ा समय लगा। अब लगभग साढ़े चार साल बाद पेंशन बहाल हुई है। इस दौरान बिमला रानी आर्थिक तंगी में रही। कर्नल राणा ने सैन्य परिवारों को चेताया है कि पेंशन संबंधित सलाह हमेशा समझदार से ही लें। बिमला रानी ने निस्वार्थ सही सलाह के लिए पूर्व सैनिक लीग खुंडियां की कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading