चिट्ठा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत गांव पंचायतों में पंचायत सदस्यों व गांव वासियों ने ली शपथ

मिलाप कौशल खुंडियां

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत गांव पंचायत टिहरी में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए चिट्ठा मुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत एंटी चिट्ठा शपथ दिलाई गई।
प्रधान सरिता धीमान, उपप्रधान बजीर चंद ने संयुक्त बयान में कहा कि चिट्ठा एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन करना हमारे समाज के लिए बहुत ही हानिकारक है।आज हमें अपने बच्चों पर खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं प्रधान, उपप्रधान ने कहा कि अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते रहेंगे। यदि समय रहते इस समस्या का जड़ से उन्मूलन नहीं किया गया तथा इसकी रोकथाम नहीं की गई तो समाज को इसके दूरगामी दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
हम सब को नशे के अवैध कारोबार को जड से खत्म करने के लिए नशा कारोबारियों पर सकंजा कसना पडेगा जिसमें स्थानीय लोगों का सहयोग जरूरी रहेगा।साथ ही कहा कि अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस के अवसर पर सभी यह प्रण लें कि हम घर परिवार,समाज और प्रदेश को खुशहाल बनाने के उद्देश्य से नशामुक्त वातावरण तैयार कर एकजुट होकर नशामुक्त हिमाचल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस नशा मुक्त शपथग्रहण में गांव पंचायत टिहरी प्रधान सरिता धीमान, उपप्रधान बजीर चंद, पंचायत समिति सदस्य अंजू वाला, वार्ड सदस्य,अनिता देवी,भागमल,विधि सिंह, संतोष कुमारी, कमलेश कुमारी,सिलाई अध्यापिका सृष्टा देवी व स्थानीय लोगों ने भाग लिया


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading