एक मंच पर आई पुलिस, पंचायत और जनता; दहला नशा तस्करी का सिंडिकेट
अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस पर महा-हुंकार: “न चिट्टा खरीदेंगे, न बेचने देंगे… सीधे जेल भिजवाएंगे”
प्रदीप ठाकुर
रक्कड़ :26जून:हमारी युवा पीढ़ी की रगों में ‘सफेद जहर’ घोलने वाले चिट्टा माफिया के खिलाफ गरली के समीप हाल ही में अस्तित्व में आई नई ग्राम पंचायत सदवाँ ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस पर शुक्रवार को पूरा गांव एक दीवार बनकर खड़ा हो गया। पंचायत, पुलिस और आम जनता ने एक सुर में नशा तस्करों को खुली चुनौती देते हुए साफ कर दिया है कि अब सदवाँ की धरती पर पैर रखा, तो खैर नहीं
”नशा नहीं, नई सोच चाहिए” के संकल्प के साथ आयोजित इस महाअभियान में उस वक्त इतिहास रच गया, जब सैकड़ों ग्रामीणों ने एक साथ हाथ उठाकर कसम खाई— “न चिट्टा खरीदेंगे… न चिट्टा बेचने देंगे।”
‘जहर’ के सौदागरों पर सीधा प्रहार
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंचायत प्रधान प्रवीन कुमारी ने गरजते हुए कहा, “चिट्टा सिर्फ नशा नहीं, घरों को श्मशान बनाने वाला जहर है। अब चुप बैठने का वक्त चला गया, हर नागरिक को रक्षक बनना होगा।” वहीं मुख्य वक्ता भावना शर्मा ने चेतावनी दी कि नशा सिर्फ एक युवा को नहीं, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों और समाज की शांति को लील रहा है।
पुलिस की दो टूक: सूचना दें, नाम गुप्त रहेगा, एक्शन कड़ा होगा
मोर्चे पर तैनात पुलिस विभाग के एएसआई नरेश कुमार और कांस्टेबल रचना ने तस्करों को साफ संदेश देते हुए ग्रामीणों से कहा कि वे पुलिस की ‘आंख और कान’ बनें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नशे के काले कारोबार की जानकारी देने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी,
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.