चिट्ठा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत कलोहा में पंचायत सदस्यों ने ली शपथ
प्रदीप ठाकुर
रक्कड़: 26जून:तहसील रक्कड़ के तहत गांव कलोहा में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए चिट्ठा मुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रधान की अध्यक्षता में सभी सदस्यों को एंटी चिट्ठा शपथ दिलाई गई।
प्रधान मोहिंदर सिंह उपप्रधान दलजीत सिंह रिंकू ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि चिटा एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन करना हमारे समाज के लिए बहुत ही हानिकारक है।आज हमें अपने बच्चों पर खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बे अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या को जड़ से खत्म नहीं किया गया तथा इसकी रोकथाम नहीं की गई तो समाज को इसके दूरगामी दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
हम सब को नशे के अवैध कारोबार को जड से खत्म करने के लिए नशा कारोबारियों पर शिकंजा कसना होगा जिसमें स्थानीय लोगों का सहयोग भी जरूरी रहेगा।साथ ही कहा कि अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस के अवसर पर सभी यह प्रण लें कि हम घर परिवार,समाज और प्रदेश को खुशहाल बनाने के उद्देश्य से नशामुक्त वातावरण तैयार कर एकजुट होकर नशामुक्त हिमाचल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
पंचायत के इस नशा मुक्त शपथग्रहण में ग्राम पंचायत कलोहा के प्रधान मोहिंदर सिंह उपप्रधान दलजीत सिंह,पंचायत समिति सदस्य रेनू वाला, वार्ड सदस्य, राजिंदर चौधरी पंकू, सुरिंदर सिंह, सोमलता, नेहा रानी, मोनू देवी, पूनम चौधरी, सरला देवी ब स्थानीय लोगों ने भाग लिया
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.