मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत स्वास्थ्य खंड ज्वालामुखी के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिहरी में रविवार को लगे विशेष पोलियो मुक्त अभियान में 208 बच्चों को दो बूंदें जिंदगी की पिलाई गईं।दो बूंद जिंदगी की भारत के राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का प्रमुख नारा है जो 0 से 5 वर्ष तक के पिलाई जाने वाली पोलियो रोधी दवा को संदर्भित करता है।यह एक जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए एक सुरक्षित और जीवनरक्षक है।

इस राष्ट्र व्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखना है। जन्म से लेकर पांच वर्ष की आयु के बीच के हर बच्चे के लिए अनिवार्य है।
अभियान के मुख्य दिन रविवार को हर स्वास्थ्य केंद्रों और सार्वजनिक बूथों पर मुफ्त दवा पिलाई जाती है।इस विशेष कैंप के दौरान बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवाई पिलातीं हैं।इस कैंप में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लता कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुड्डी देवी, आशा कार्यकर्ता अंजू वाला, आशा कार्यकर्ता ईशवरां देवी मौजूद रहीं।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.