रक्कड़ (कांगड़ा): पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत कलोहा में वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ियों से भरे तीन ट्रालों को पकड़ लिया। विभाग की टीम ने तीनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। इनमें दो ट्रालों पर वाहन नंबर अंकित थे, जबकि एक ट्राले पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रालों में बिना वैध अनुमति के प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था। वन विभाग ने लकड़ी और वाहनों को जब्त कर लिया है तथा संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
वन विभाग के आरओ कुलतार सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। यदि जांच में वन अधिनियम के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वन विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रखने की मांग की है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.