*
प्रदीप ठाकुर
रक्कड़:27जून:एशिया के पहले धरोहर गांव परागपुर में शनिवार के दिन ग्राम पंचायत के सात वार्डों के प्रतिनिधियों को नव निर्वाचित प्रधान अभिलाषा शर्मा द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित उप प्रधान मुकेश सोनी व पुरानी ग्राम पंचायत के प्रतिनिधी भी मौजूद रहे।ग्राम पंचायत प्रधान अभिलाषा शर्मा व उप प्रधान मुकेश सोनी ने बताया कि इस अवसर पर पुराने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन भी किया गया।
ग्राम पंचायत परागपुर के वार्ड नंबर 1 से अनिल वालिया, वार्ड नंबर 2 से गगन कुमार, वार्ड नंबर 3 से शिवानी, वार्ड नंबर 4 से संतोष कुमारी, वार्ड नंबर 5 से हिंदू बाला, वार्ड नंबर 6 से मनजीत पटियाल व वार्ड नंबर 7 से प्रवीण कुमारी को ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर समस्त प्रतिनिधियों ने कहा कि यह जीत केवल एक चुनावी जीत नहीं बल्कि जनता के विश्वास ही जीत है। उन्होंने कहा कि वह समस्त ग्राम पंचायत के विकास एवं जनसेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.