करियाड़ा (रजोल) में जिला कांगड़ा अध्यक्षा शिवांगी ठाकुर के नेतृत्व में मीठे पानी की छबील, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने निभाई सेवा की मिसाल
प्रदीप ठाकुर
रक्कड़:26जून:भीषण गर्मी के बीच मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण पेश करते हुए राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ, जिला कांगड़ा की ओर से गांव करियाड़ा (रजोल) में मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस सेवा अभियान का नेतृत्व जिला कांगड़ा अध्यक्षा शिवांगी ठाकुर ने किया। छबील में राहगीरों, स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों को शीतल एवं मीठा पानी पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।
जिला अध्यक्षा शिवांगी ठाकुर ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है और राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ समाज सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों तक सभी ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में भाग लिया। शिवांश, जिया, पाखी, किट्टू, विजय कुमार, रंजन देवी, निशा देवी, सुमन देवी, सनी, कृष्णा देवी, सब्बू, सुब्बू, अभय कुमार और वासुदेव सहित अनेक स्वयंसेवकों ने छबील में अपनी सेवाएं देकर आयोजन को सफल बनाया।
राहगीरों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में शीतल जल की यह छबील न केवल राहत का माध्यम बनी, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे का भी प्रेरक संदेश दे गई।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.