पूर्व पंचायत प्रधान बीरबल बने स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष
मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरानी में स्कूल प्रबंधन कमेटी का गठन किया गया। कमेटी का गठन स्कूल प्रधानाचार्य अंजुला राणा की अध्यक्षता में किया गया। गांव पंचायत सुरानी से पूर्व प्रधान बीरबल को स्कूल प्रबंधन कमेटी का अध्यक्ष चुना गया जबकि अंजू देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष बीरबल ने संयुक्त बयान में कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा विधार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिल कर काम करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बीरबल ने बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए ताकि वह भविष्य में ऊंचे स्थानों पर पहुंच कर समाज, माता-पिता व गुरु जनों का नाम रोशन कर सकें।
इस बैठक में लगभग 21 सदस्यों को स्कूल प्रबंधन कमेटी में रखा गया। सभी सदस्यों ने स्कूल परिसर को संवारने व अच्छा वातावरण बनाने का संकल्प लिया।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.