देहरा: मसोट में करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृ*त घोषित

पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ते मसोट गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय कुँवरजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र बलवंत सिंह, निवासी गांव टियालु अप्पर- रागपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव का प्रयास करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।


सिविल अस्पताल देहरा में चिकित्सकों ने व्यक्ति की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही देहरा पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही करंट लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।


इस हादसे से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत अप्पर प्रागपुर के प्रधान रमेश पटियाल व उप प्रधान सुशील कुमार भी सिविल अस्पताल पहुंचे । उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुँवरजीत पेशे से प्लम्बर थे और बीते कई वर्षों से इस ही फील्ड में कार्य कर अपना जीवन यापन कर रहे थे इसी बीच वीरवार सुबह 11:30 बजे मसोट स्थित एक घर में कार्य कर रहे थे कि अचानक उन्हें करंट लग गया जिससे उनकी मृत्यु हो गयी है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस परिवार को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद की जाए ।

पुलिस जिला देहरा के अडिशनल एसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading