चौली। राजकीय माध्यमिक पाठशाला चौली में विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) का गठन किया गया। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला चौली, राजकीय माध्यमिक पाठशाला चौली, पंचायत प्रतिनिधियों तथा अभिभावकों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। नवगठित समिति में निशा कुमारी को प्रधान तथा पूनम शर्मा को उपप्रधान चुना गया।
इसके अतिरिक्त समिति के सदस्यों के रूप में निशा देवी, कुसुम लता, गुमना देवी, शबनम, विपन कुमार, सुदेश कुमारी, अनू देवी, मंजु देवी, यशपाल सिंह एवं श्रीमती रंजना कुमारी का चयन किया गया।
विद्यालय प्रशासन ने नवनिर्वाचित समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि समिति विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों के हित तथा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.