खुंडियां के तहत पड़ते गांव ठंबा में पेश आया मामला
खुंडिया/ (मिलाप कौशल): उपमंडल ज्वालामुखी के तहत पुलिस थाना खुंडियां में पड़ते गांव ठंबा में एक स्कूली छात्र ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 15 वर्षीय कबीर राणा पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में खुंडियां पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि ए एस पी आर पी जसवाल ने की है। उन्होंने बताया कि युवक के पास से किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है जिससे उसके मौत के सही कारणों का पता चल सके। बहरहाल पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम देहरा अस्पताल में करवाने के बाद उसका शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार युवक देहरा स्थित एक निजी स्कूल का छात्र था। बीते रोज स्कूल में दो छुट्टियां होने के चलते युवक अपने परिवार माता पिता के साथ घर पर आया हुआ था।
घर पहुँचने के बाद उसके माता पिता घर में अपना काम कर रहे थे इसी बीच शनिवार शाम के समय परिवार उसे कमरे में बुलाने गया तो यहां युवक डबल बेड की चादर के साथ फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। आनन फानन में परिवार युवक को स्थानीय अस्पताल खुंडियां में इलाज के लिए लाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर युवक की मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंची खुंडियां पुलिस ने मामले को लेकर परिजनों व अन्य लोगों के बयान कलमबद्ध किए।
बहरहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है। युवक ने या खौफनाफ कदम क्यूं उठाया ओर इसकी वजह क्या रही यह पुलिस जांच का विषय है। पुलिस जांच के बाद ही मामले से पूरा पर्दा उठेगा।
उधर, युवक की मौत से परिवार सदमें में है और उनका रो रो कर बुरा हाल है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.