गरली में अंतरपीढ़ीगत जुड़ाव कार्यक्रम आयोजित, बुजुर्गों और युवाओं के बीच संवाद पर जोर

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का दिया संदेश, विभागीय योजनाओं की दी जानकारी

रक्कड़, 6 जुलाई। आनंद सूद : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत तहसील रक्कड़ की ग्राम पंचायत गरली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अंतरपीढ़ीगत जुड़ाव (इंटर-जनरेशन बॉन्डिंग) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देकर समावेशी एवं बुजुर्ग हितैषी समाज के निर्माण को प्रोत्साहित करना रहा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रधान सूरज राणा रहे। इस अवसर पर उपप्रधान अजीत सिंह, पंचायत सदस्य निशा शर्मा, प्रियंका शर्मा, सरिता, मुल्तान सिंह तथा आकाशदीप उपस्थित रहे। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरली के प्रिंसिपल एवं स्टाफ, स्थानीय ग्रामीण तथा वृद्धाश्रम नाहन नगरोटा की संचालिका रीता देवी अपने स्टाफ एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित कार्यक्रम में शामिल हुईं।


मुख्य अतिथि सूरज राणा ने कहा कि बुजुर्गों और युवाओं के बीच मजबूत संवाद परिवार और समाज को सशक्त बनाता है। इससे वरिष्ठ नागरिकों का अकेलापन दूर होता है, वहीं युवा पीढ़ी को उनके अनुभवों और संस्कारों से सीखने का अवसर मिलता है।


कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने अंतरपीढ़ीगत जुड़ाव विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। वहीं कैरम बोर्ड, लूडो और सांप-सीढ़ी जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


तहसील कल्याण अधिकारी संजय मेहरा ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, देखभाल और उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत कर समावेशी एवं बुजुर्ग हितैषी समाज का निर्माण करना है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading