बविता बनीं शाहपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष, राजीव पटियाल बने उपाध्यक्ष

शाहपुर, 12 जून।

नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को आयोजित बैठक में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर पंचायत के निर्वाचित पार्षदों ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन किया।

वार्ड नंबर-3 से निर्वाचित बविता को शाहपुर नगर पंचायत का अध्यक्ष चुना गया, जबकि वार्ड नंबर-5 से निर्वाचित राजीव पटियाल को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

इस अवसर पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नव निर्वाचित अध्यक्ष बविता और उपाध्यक्ष राजीव पटियाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दोनों जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में शाहपुर नगर पंचायत विकास की नई इबारत लिखेगी तथा क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने आशा व्यक्त की कि नगर पंचायत की पूरी टीम आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शाहपुर के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेगी तथा नगर पंचायत को आदर्श स्थानीय निकाय के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

शाहपुर नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की नगर पंचायत शाहपुर में हुए विकास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उन्हें भी उनका मार्गदर्शन ऐसे ही मिलता रहेगा।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading