14 जून 2026
पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रधान एवं उप-प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जाते हुए आज अटल टनल पहुँचने पर माननीय उप-मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया का भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा स्थानीय देवतुल्य जनता विशेष रूप से उपस्थित रही। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं पारंपरिक सम्मान के साथ पठानिया का गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए उनका स्वागत किया।
इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनसेवा और आपसी भाईचारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प भी दोहराया गया।
स्थानीय लोगों ने केवल सिंह पठानिया के प्रति अपना स्नेह एवं विश्वास व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।
अटल टनल की पावन धरती पर मिला यह आत्मीय स्वागत जनसमर्थन और जनविश्वास का प्रतीक बना।
इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्थानीय विधायक अनुराधा राणा, समस्त कांग्रेस कमेटी के सदस्यों तथा देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह प्रेम और विश्वास उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.