रक्कड़, 13 जून : पुलिस थाना रक्कड़ की टीम ने गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जून 2026 को थाना रक्कड़ की पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना के आधार पर लोअर कलोहा के समीप दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उनकी तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से 1.09 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष (31) पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी वार्ड नंबर-5, मट्ट उमरां, डाकघर मैड़ा वणी, तहसील परागपुर तथा युद्धवीर (28) पुत्र जशनवीर निवासी वार्ड नंबर-3, गांव एवं डाकघर चौली, तहसील रक्कड़, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रक्कड़ में NDPS Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था तथा इस अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
फ़ोटो कैप्शन: 13केजीआर 1 रक्कड़: नीचे बैठे आरोपी तथा साथ खड़े रक्कड़ थाना प्रभारी इलमदीन व अन्य पुलिस सदस्य।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.