रक्कड़/ 15 जून।
श्री बाबा भरथरी मंदिर, भ्राता में 20 एवं 21 जून 2026 को विशाल धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए चौंकी, भंडारा, मूर्ति पूजन एवं झंडा रस्म का विशेष कार्यक्रम रखा गया है।
मंदिर समिति के अनुसार 20 जून को प्रातः 9:00 बजे मूर्ति पूजन, सायं 7:00 बजे लंगर प्रसाद तथा रात्रि 8:00 बजे बाबा भरथरी जी की भव्य चौंकी आयोजित की जाएगी।
वहीं 21 जून (रविवार) को सुबह 10:00 बजे झंडा रस्म एवं मूर्ति पूजन का कार्यक्रम होगा। इसके उपरांत दोपहर 12:30 बजे से विशाल भंडारा आरंभ किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
मंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा भरथरी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.