पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। विद्यालय के दाखिला प्रभारी राजीव वैद्य के अनुसार बालवाटिका-3 में उम्र 5 साल 31 मार्च तक (केवल ओबीसी एन सी एल केटेगरी), कक्षा 5 में सभी केटेगरी (उम्र 10 साल 31 मार्च तक) एवं कक्षा 8 में सभी केटेगरी (उम्र 12 साल 31 मार्च तक) कुछ रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित हैं।
कक्षा XI विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय (सभी केटेगरी) में भी कुछ स्थान रिक्त हैं l इच्छुक अभिभावक पंजीकरण फॉर्म /आवेदन पत्र 15 जून (सोमवार) से 20 जून (शनिवार) तक विद्यालय कार्यालय समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंजीकरण फॉर्म/ आवेदन पत्र प्राप्त कर एवं इसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ पूर्ण रूप से भरकर कार्यालय में जमा कर सकते हैं |
विद्यालय के प्राचार्य सतनाम सिंह ने बताया कि दाखिला पूर्णतया केन्द्रीय विद्यालय संगठन (मु.), नई दिल्ली की प्रवेश मार्गदर्शिका 2026-27 के अनुसार दिया जायेगा |उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विद्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.