रजियाना के गौरव बने सेना में लेफ्टिनेंट, इलाके में खुशी की लहर

मिलाप कौशल खुंडियां

मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के आगे कोई मंज़िल दूर नहीं होती।
इस बात को सच साबित कर दिखाया है कांगड़ा जिला के 53 मील के निकट रजीयाना गांव, वार्ड नंबर-1, नगरोटा बगवां के होनहार सपूत गौरव पुत्र रिटायर्ड सूबेदार  बलवीर सिंह ने। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने बताया कि गौरव ने सेना में 13 वर्षों तक जैक राइफल्स में गौरवपूर्ण सेवा के दौरान उन्होंने न केवल अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया, बल्कि अपनी शैक्षणिक योग्यता को भी निरंतर बढ़ाते हुए स्वयं को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

उनकी अथक मेहनत, अनुशासन और अटूट आत्मविश्वास का ही परिणाम है कि शनिवार 13 जून 2026 को उन्होंने भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट का प्रतिष्ठित पद हासिल किया। गौरव अब सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में सेवाएं देंगे।


यह उपलब्धि केवल गौरव और उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे रजीयाना गांव, नगरोटा बगवां तथा समस्त क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनकी सफलता युवा पीढ़ी के लिए यह संदेश है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर, तो हर सपना साकार किया जा सकता है
गौरव का मानना है कि उनकी इस सफलता के पीछे माता-पिता के संस्कार, धर्मपत्नी श्रीमती वर्षा कौशल का अटूट साथ, यूनिट के अधिकारियों और मामा रिटायर्ड कर्नल पी सी कौशल, सेना मेडल का मार्गदर्शन रहा है। इनकी इस उपलब्धि से इलाके में खुशी की लहर है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading