मुंदला में विकास कार्यों पर खर्च हुए 1.5 करोड़, सुनेड़ में 8.5 करोड़ से बनेगा नया सबस्टेशन
कांगड़ा के रजत के नाम रहा दंगल।
नगरोटा, 12 जून :– सुनेड़ में 8.5 करोड़ से बनेगा नया सबस्टेशन और मुंदला पंचायत में पानी बिजली की सुविधा और सुदृढ़ करने के लिए खर्च किए गए 1.5 करोड़ यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली ने मुंदला पंचायत के स्थानीय मेले में मुख्य अतिथि बनकर पहुँचने पर कहे। उन्होंने कहा सुनेड़ में बिजली का नया सबस्टेशन 8.5 करोड़ रुपये से बनेगा जिसका टेंडर हो चुका है इस के बन जाने से बिजली की समस्या यहां बिल्कुल समाप्त होगी। उन्होंने कहा 2 लाख लिटर कपैसिटी और 30 हजार कपैसिटी के 2 ओवर हेड टैंक बनाए गए जिन पर 1.1 करोड़ रुपये लगाए गए। लोकनिर्माण विभाग ने भी 37 लाख रुपये के विकास कार्य यहां किए।
उन्होंने मुंदला मेला कमेटी को ऐतिहासिक छिंज मेले के सफलता पूर्वक आयोजन पर बधाई दी। इस मौके पर मेला कमेटी प्रधान उतम चंद और सदस्यों ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
संबोधन के दौरान उन्होंने कहा इस मेले का इतिहास पुराना है और समय के साथ-साथ मेले का स्वरूप और आकार भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं। इन आयोजनों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करने में ये अहम भूमिका निभाते हैं।
बाली ने कहा कि मेलों और उत्सवों के आयोजनों से अगली पीढ़ी तक भी हमारी उच्च परमपरायें पहुंचती हैं और इनका ज्ञान भी बढ़ता है। उन्होने कहा कि इन उत्सवों में आयोजित होने वाले आयोजनों में खेलों, संस्कृति कार्यक्रमों के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर मिलता है। मनोरंजन के साथ-साथ व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी होता है। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और मेला कमेटी के साथ बैठकर कुश्ती देखने का आनंद लिया।
उन्होंने विजेता और उपविजेता पहलवानों को इनाम बांटे। दंगल कांगड़ा के रजत के नाम रहा उन्हें 15 हजार इनाम दिया गया। उपविजेता खन्ना के करण रहे उन्हें 10 हजार इनाम दिया गया। मुख्य अतिथि ने कहा इस मेला ग्राउंड के लिए उन्होंने 5 लाख रुपये दिए जिससे एक सुंदर मेला ग्राउंड बनाया गया जहां आज लोग बैठकर कुशती का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने मेला कमेटी को 31 हजार रुपये दिए। उन्होंने 4 लाख रुपये स्थानीय देहरीयां तक बन ने वाली बस्ती के लिए दिए। उन्होंने स्थानीय कुहल को दुरुस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.