तकनीकी शिक्षा मंत्री ने अदानी स्किल डेवलपमेंट सेंटर ‘सक्षम‘ बरमाणा का किया दौरा

प्रशिणार्थियों से किया संवाद, प्रतिस्पर्धी दौर में ज्ञान और कौशल को निरंतर अपग्रेड करने पर दिया जोर

बिलासपुर, 12 जून: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज अदानी स्किल डेवलपमेंट सेंटर सक्षम, बरमाणा का दौरा किया तथा उपलब्ध प्रशिक्षण संबधी विभिन्न सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने रिटेल, ड्रोन, एआई तथा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रशिक्षुओं से बातचीत की और उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि रिटेल, ड्रोन, एआई तथा इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में सफलता के लिए प्रभावी संचार कौशल तथा नवीनतम तकनीकी ज्ञान का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रतिस्पर्धा के इस दौर में ज्ञान और कौशल को निरंतर अपग्रेड करने तथा बदलती तकनीकों और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने पर भी जोर दिया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों से स्वास्थ्य का ध्यान रखने, नियमित दिनचर्या अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का भी आह्वान किया।

इस दौरान प्रशिक्षुओं ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा मंत्री राजेश धर्माणी से विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस मौके पर हिमुडा निदेशक जितेंद्र चंदेल, घुमारवीं नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, सहायक आयुक्त राज कुमार सहित संस्थान के प्रबंधक तथा प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading