सुंदरनगर के आंगनवाड़ी केंद्रों में समर मेला आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बाल विकास परियोजना सुंदरनगर के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में समर मेला आयोजित किया गया, जिनमें 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह मेला वृत्त धनेश्वरी के आंगनवाड़ी केंद्र तलवाली, भरजवाणु, शिकारी और नगारड़ा, वृत्त कनैड के केंद्र हलेल-1 एवं हलेल-2 तथा शहरी वृत्त के अंबेडकर नगर और स्वाड़ आंगनवाड़ी केंद्रों में लगाए गए।

बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम चौहान ने बताया कि समर मेलों का उद्देश्य बच्चों को आनंददायक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण वातावरण उपलब्ध करवाना है, जिससे उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और रचनात्मक विकास को बढ़ावा मिल सके। मेले के दौरान बच्चों ने चित्रकला, रंग भरने, कहानी वाचन, कविता पाठ, समूह खेल तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करने के साथ-साथ सीखने की रुचि को भी बढ़ाती हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने समर मेलों के सफल आयोजन के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक कुसुम कुमारी, किरण कुमारी तथा निक्कु राम ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों को नियमित रूप से प्री-स्कूल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading