अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित
अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2026 को पूरे देश तथा प्रदेश के साथ-साथ सोलन ज़िला में भी आयोजित किया जाएगा। राहुल जैन आज यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
राहुल जैन ने कहा कि इस वर्ष ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सोलन ज़िला के परवाणू के सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इस वर्ष का विषय ‘वृद्ध अवस्था के लिए स्वस्थ योग’ रख गया है।
उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ज़िला में स्थापित सभी आयुष विभाग के संस्थाओं पर भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
राहुल जैन ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ शरीर आवश्यक है और इस दिशा में योग महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि ज़िला आयुर्वेदिक अस्पताल में प्रतिदिन प्रातः 06.00 बजे से प्रातः 07.00 बजे से योग कक्षाएं आयोजित की जाती है। उन्होंने लोगों से इन योग कक्षाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
ज़िला आयुष अधिकारी डॉ. निशा वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की पूर्ण जानकारी प्रस्तुत की।
ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, ज़िला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, ज़िला नोडल अधिकारी (योग) डॉ. मंजेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.