राजकीय माध्यमिक पाठशाला चौली रक्कड़ में योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


रक्कड़, 18 जून। राजकीय माध्यमिक पाठशाला चौली रक्कड़ में विद्यार्थियों के लिए योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल धीमान, शास्त्री मनोहर लाल, समाजसेवी राजेन्द्र राणा, सेवानिवृत्त एसडीओ रणजोत सिंह राणा, प्रदीप पठानिया तथा हरपाल सिंह (सुपरिंटेंडेंट) विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम तथा नियमित योगाभ्यास के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

वक्ताओं ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने तथा आत्मविश्वास विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान 46 विद्यार्थियों को ट्रैक सूट वितरित किए गए, जिन पर विद्यालय का नाम G.M.S. Chouli अंकित है। इसके साथ ही सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट भी प्रदान किया गया।

विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading