विधायक किशोरी लाल ने घोड़पीठ में विद्युतीकृत नलकूप (ट्यूबवेल) का किया लोकार्पण

प्रदेश सरकार मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत : किशोरी लाल

बैजनाथ, 17 जून

विधायक किशोरी लाल ने आज बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव घोड़पीठ में जल शक्ति विभाग द्वारा स्थापित विद्युतीकृत नलकूप (ट्यूबवेल) का लोकार्पण किया।

अपने संबोधन में विधायक किशोरी लाल ने कहा कि घोड़पीठ में स्थापित यह विद्युतीकृत नलकूप क्षेत्र के लोगों को सुचारू एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जल शक्ति विभाग द्वारा अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है, जिनका लाभ आम जनता को सीधे तौर पर मिल रहा है।

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में भी पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अनेक पेयजल परियोजनाओं तथा सीवरेज योजनाओं पर कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है तथा इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के उपरांत उन्हें शीघ्र ही क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जाएगा जिससे लोगों को बेहतर पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार कर उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

इस दौरान विधायक किशोरी लाल ने हाल ही में निर्वाचित हुए जनप्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे जनसेवा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जिला परिषद् शुभम कपूर, बी डी सी सदस्य चमन कपूर, पिंकी देवी, उत्तम, रोहित जमवाल, राजकुमार, वीरेंद्र जमवाल, राजिंद्र कुमार, संसार, अजय, नंद लाल, लाल चंद, मिलाप, निकू, पाल चंद, प्रीतम, त्रिलोक, ज्योति प्रकाश, अश्वनी, रुचिका, लक्ष्मी, पल्लवी, कौशल्या, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, जलशक्ति विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading