आयुष विभाग के योग अभियान से जिलेभर में बढ़ रहा जन-जागरूकता का दायरा 20 दिनों में 29,385 लोगों तक पहुंचा योग का संदेश

बिलासपुर, 16 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयुष विभाग, जिला बिलासपुर द्वारा चलाए जा रहे योग जागरूकता अभियान को जिलेभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। 1 जून से आरंभ हुए इस अभियान के माध्यम से योग का संदेश समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाया जा रहा है तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुखविंदर कौर ने बताया कि जिले की नैना देवी, झंडूता, घुमारवीं तथा सदर विधानसभा क्षेत्रों में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों एवं प्रशिक्षित योग गाइडों द्वारा महिला मंडलों, विद्यालयों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों, बाल योग शिविरों तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में नियमित योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी भी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले 20 दिनों के दौरान आयोजित योग गतिविधियों में लगभग 29,385 लोगों ने भाग लिया है। अभियान के प्रति महिलाओं, विद्यार्थियों, युवाओं तथा आम नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। योग सत्रों के माध्यम से लोगों को तनाव मुक्त जीवन, बेहतर स्वास्थ्य तथा संतुलित दिनचर्या अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।

डॉ. सुखविंदर कौर ने बताया कि आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला बिलासपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिलेभर से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading