प्रदीप ठाकुर
रक्कड़:16 जून: पुलिस जिला देहरा की विशेष इकाई POMPU (Proclaimed Offender & Missing Person Unit) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे पति-पत्नी उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार (51) पुत्र शक्ति चंद तथा सीमा देवी (45) निवासी गांव सलेटी, तहसील रक्कड़, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
दोनों आरोपी वर्ष 2012 से संबंधित एक मामले में माननीय ACJM-II देहरा की अदालत में वांछित थे। न्यायालय द्वारा जारी समन और वारंट की लगातार अवहेलना करने पर उन्हें 11 अगस्त 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
गुप्त सूचना के आधार पर POMPU टीम ने चोहाल न्यू कॉलोनी, होशियारपुर (पंजाब) में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने के बाद उन्हें 23 जून 2026 तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार धर्मशाला भेज दिया गया। देहरा पुलिस ने नागरिकों से कानून का पालन करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.