नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर प्रणाली होगी लागू
मिलाप कौशल खुंडियां
राजकीय महाविद्यालय खुंडियां में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है। नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर प्रणाली लागू की है।राजकीय महाविद्यालय खुंडियां जी डी सी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से निरन्तर जारी है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कला विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों की कक्षाओं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस सत्र से नई शिक्षा नीति के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली लागू कर दी गई है। इसके तहत विभिन्न संकायों में प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जाएंगी। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थियों को मल्टीपल एंट्री एवं एग्जिट का विकल्प भी प्रदान किया गया है। इसके अनुसार यदि कोई विद्यार्थी किसी कारणवश एक वर्ष के बाद पढ़ाई छोड़ता है तो उसे प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार दो वर्ष पूर्ण करने पर डिप्लोमा तथा तीन वर्ष की पढ़ाई पूरी करने पर डिग्री प्रदान की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन पत्र ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय परिसर में परामर्श केंद्र” केंद्र स्थापित किया गया है, जहां प्रवेश संबंधी सभी जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें तथा किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क करें। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय की आधिकारिक सूचना पट्ट या वेबसाइट पर भी विवरण देख सकते हैं।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.