देश के युवाओं के साथ धोखा करना केंद्र सरकार का बन चुका है रिवाज – नीरज राणा

मिलाप कौशल खुंडियां

ज्वालामुखी उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत पीहड़ी से छात्र संगठन एन एस यू आई कांगड़ा के जिला उपाध्यक्ष नीरज राणा ने केंद्र सरकार के ऊपर तीखा प्रहार करते कहा कि देश के भविष्य यानी कि लाखों छात्र, छात्राओं तथा युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ करना केंद्र में बैठी तानाशाही भाजपा सरकार का रिवाज बन चुका है । राणा ने बताया कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई हैं आए दिन हर एक परीक्षा हो जाने के उपरांत या उससे चंद घंटों पहले लीक कर देना अति दुखद व शर्मनाक घटना है इससे देश के युवाओं का मनोबल दिन प्रतिदिन टूट रहा है , एक परीक्षा में सफल होने के लिए जो कठोर परिश्रम, दिन रात मेहनत हमारे युवा साथी,भाई बहन कर रहे हैं उन पर ठेकदारी प्रथा तथा सत्ता लोभ को प्राथमिकता देकर उनके सपनों को चकना चूर करा जा रहा है । पुराने आंकड़ों के मुताबिक अगर हम बताएं तो साल 2021 में भारतीय सेना के थल वर्ग के 97000 छात्रों की लिखित परीक्षा को रद्द कर देना इतिहास में काले दिन के बराबर था । 2022 से लेकर 2026 तक हर साल एन ई ई टी का पेपर लीक कर देना एस एस सी,सी जी एल का पेपर लीक, अन्य कई परीक्षाएं जो इस सरकार में जानबुझ कर लीक करवाना अपने चहेतों को लाभ पहुंचना है । राणा ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जल्द से जल्द अपने पद से इस्तीफा देना होगा अन्यथा जिला कांगड़ा एन एस यू आई छात्र संगठन पूरे जिले में उग्र आंदोलन करेगा जिसका जिम्मेदार केंद्र सरकार वो शिक्षा मंत्री होंगे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading