निष्ठा चंबियाल अध्यक्ष, किरण बनीं उपाध्यक्ष
महिला शक्ति के हाथों आई नगर परिषद की कमान, कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने सर्वसम्मति से चुना नेतृत्व
नगर परिषद देहरा में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन के बाद विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद में किसी तरह का गतिरोध नहीं था। सभी पार्षदों के साथ बैठकर बातचीत के बाद सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है।
विधायक ने कहा कि नगर परिषद देहरा की नई टीम को वह पूरे क्षेत्र की ओर से बधाई देती हैं। उन्होंने कहा कि न तो कोई खींचतान हुई और न ही किसी तरह की परेशानी आई। सभी ने मिलकर नगर परिषद को मजबूत नेतृत्व देने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नगर परिषद क्षेत्र की समस्याओं और जनता की मांगों के आधार पर विकास की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। शहर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर काम करवाए जाएंगे।
नए कार्यालय और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विधायक ने कहा कि किसी भी बड़े काम को पूरा करने में समय लगता है। नगर परिषद की नई टीम बन चुकी है और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि देहरा शहर के विकास के लिए नगर परिषद और सरकार मिलकर काम करेंगे तथा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। आज विधायक कमलेश ठाकुर ने विधिवत कूड़ा उठाने वाली हाईटेक गाड़ी नगर परिषद देहरा को सौंपी।
नगर परिषद देहरा में चल रहा गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। गुरुवार को हुई नगर परिषद की बैठक में कांग्रेस समर्थित पांच पार्षदों की मौजूदगी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चयन सर्वसम्मति से कर लिया गया। वार्ड नंबर-1 से पार्षद निष्ठा चंबियाल को अध्यक्ष और वार्ड नंबर-5 से पार्षद किरण को उपाध्यक्ष चुना गया।
नगर परिषद देहरा की कमान अब पूरी तरह महिला नेतृत्व के हाथों में आ गई है। अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग को जबकि उपाध्यक्ष पद अनुसूचित जाति वर्ग को देकर जातीय समीकरण साधने का प्रयास भी किया गया है।
बता दें कि पिछले करीब 20 वर्षों से नगर परिषद देहरा पर भाजपा का दबदबा रहा है। इस बार देहरा विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस ने नगर परिषद में अपना वर्चस्व स्थापित किया है। इसे देहरा की स्थानीय राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

बैठक में कांग्रेस समर्थित सभी पांच पार्षद मौजूद रहे। इनमें वार्ड नंबर-1 से निष्ठा चंबियाल, वार्ड नंबर-3 से नरेश भारद्वाज, वार्ड नंबर-4 से उपासना सूद, वार्ड नंबर-5 से किरण और वार्ड नंबर-7 से किरण शर्मा शामिल रहीं। वहीं भाजपा समर्थित वार्ड नंबर-2 के पार्षद मलकियत परमार और वार्ड नंबर-6 के पार्षद पारस चौहान बैठक में शामिल नहीं हुए।
नगर परिषद देहरा के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने बताया कि कुल सात पार्षदों में से पांच पार्षद बैठक में उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन कर लिया गया है। अब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
निष्ठा चंबियाल अध्यक्ष, किरण बनीं उपाध्यक्षमहिला शक्ति के हाथों आई नगर परिषद की कमान, कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने सर्वसम्मति से चुना नेतृत्व
देहरा |
नगर परिषद देहरा में चल रहा गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। गुरुवार को हुई नगर परिषद की बैठक में कांग्रेस समर्थित पांच पार्षदों की मौजूदगी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चयन सर्वसम्मति से कर लिया गया। वार्ड नंबर-1 से पार्षद निष्ठा चंबियाल को अध्यक्ष और वार्ड नंबर-5 से पार्षद किरण को उपाध्यक्ष चुना गया।
नगर परिषद देहरा की कमान अब पूरी तरह महिला नेतृत्व के हाथों में आ गई है। अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग को जबकि उपाध्यक्ष पद अनुसूचित जाति वर्ग को देकर जातीय समीकरण साधने का प्रयास भी किया गया है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.