कृषि विकास संगठन के सदस्यों को भूमिका एवं जिम्मेदारियों का प्रशिक्षण

जाईका परियोजना मंडी के सौजन्य से कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में “कृषि विकास संगठन के सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारियां” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला मंडी के कृषि विकास संगठनों के 42 सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समन्वयक डॉ. राजीव शर्मा ने प्रतिभागियों के स्वागत एवं परिचय के साथ किया। उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्यों और कृषि विकास संगठनों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संगठनों की सक्रिय भागीदारी से सिंचाई एवं कृषि विकास परियोजनाओं का प्रभावी संचालन संभव हो पाता है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कृषि विकास संगठन के पंजीकरण, उपनियमों, जल वितरण व्यवस्था, सिंचाई प्रणाली के रखरखाव, अभिलेख एवं खातों के प्रबंधन तथा परियोजनाओं के हस्तांतरण संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संगठन के लक्ष्य एवं उद्देश्य, सदस्यों के कर्तव्य, मासिक एवं सामान्य सदन बैठकों के संचालन, पर्यावरण एवं सामाजिक मुद्दों के समन्वय तथा संगठन के प्रभावी प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

संसाधन व्यक्तियों डॉ. पी.एल. शर्मा तथा डॉ. रवि शर्मा ने भी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए तथा परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया।

समापन अवसर पर उप-प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश कुमार जेंजिया ने प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए विशेषज्ञों से प्राप्त ज्ञान को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अपनाने का आह्वान किया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading