पंचायत समिति निहरी में वीरवार को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न हुए। एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सुंदरनगर अमर नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
चुनावी प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्रों की जांच और निर्धारित औपचारिकताएं पूरी होने के उपरांत रिटर्निंग अधिकारी अमर नेगी ने पंचायत समिति वार्ड-6 गलयोग सिनी और प्रेसी के देवी सिंह कौशल को पंचायत समिति निहरी का अध्यक्ष तथा पंचायत समिति वार्ड-14 बलग के देवेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।
निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद उपस्थित सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पंचायत समिति क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.