कमाल की तैयारी-2026 के तहत तीन आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूलों में सजा समर मेला

मंडी, 18 जून। बाल विकास परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत “कमाल की तैयारी-2026” अभियान के तहत तीन आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूलों में समर मेले का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूल संधोल ( संधोल सर्किल ) आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूल गियून (मंडप सर्किल) तथा आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूल कांगू का गहरा (चौलथरा सर्किल) में किया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर घनी राम ने बताया कि यह कार्यक्रम आईसीडीएस परियोजना धर्मपुर में संचालित “कमाल की तैयारी-2026” समर कैंप अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों की आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को सुदृढ़ करना तथा विद्यालय में प्रवेश से पूर्व आवश्यक दक्षताओं का विकास करना है।

उन्होंने बताया समर मेले का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, भाषा एवं गणितीय कौशल, रचनात्मक गतिविधियों तथा खेल-खेल में सीखने की अवधारणा को बढ़ावा देना रहा। मेले में बच्चों ने विभिन्न शिक्षण गतिविधियों, खेलों, कहानी-कथन, चित्रकला तथा भाषा एवं गणित आधारित गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान संधोल सर्किल में सुपरवाइजर पुरण चंद, मंडप सर्किल में सुपरवाइजर रमन सिंह ठाकुर तथा चौलथरा सर्किल में सुपरवाइजर शीला देवी उपस्थित रहीं। अभिभावकों एवं समुदाय के सदस्यों को बच्चों की नियमित उपस्थिति, घर पर सीखने के अनुकूल वातावरण तथा खेल-आधारित शिक्षा के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading