रक्कड़ (कांगड़ा)। नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत पुलिस जिला देहरा को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना रक्कड़ की टीम ने गश्त एवं यातायात जांच के दौरान कोलापुर के समीप एक ट्रक से 6 किलो 802 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, संदेह के आधार पर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद हुआ। मामले में सुखदेव सिंह (31), निवासी गांव अटारी, जिला अमृतसर, पंजाब तथा हरप्रीत सिंह (36), निवासी गांव ध्यानपुरा, डाकघर कुराली, तहसील खरड़, जिला रूपनगर, पंजाब को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था। मामले में अन्य व्यक्तियों और नेटवर्क की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.