सरकाघाट, 16 जून
नगर परिषद सरकाघाट के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए मंगलवार को निर्धारित चुनाव कोरम के अभाव में सम्पन्न नहीं हो सका। आवश्यक संख्या में पार्षदों की उपस्थिति न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम एवं प्राधिकृत अधिकारी सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि नगर परिषद में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के रिक्त पदों को भरने के लिए आज विशेष बैठक बुलाई गई थी। निर्धारित नियमों के अनुसार बैठक की कार्यवाही संचालित करने के लिए सात निर्वाचित पार्षदों में से कम से कम पांच पार्षदों की उपस्थिति आवश्यक थी, लेकिन बैठक में कोई भी पार्षद उपस्थित नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि पर्याप्त कोरम न होने के कारण अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव सम्पन्न नहीं कराया जा सका। नियमानुसार अब नगर परिषद की अगली बैठक 19 जून, 2026 को प्रातः 10:30 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाई जाएगी।
एसडीएम एवं प्राधिकृत अधिकारी ने सभी संबंधित पार्षदों से आगामी बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सफल संचालन में सहयोग देने का आग्रह किया है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.