हिंदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए पीएनबी हमीरपुर मंडल कार्यालय को मिला प्रमाण पत्र

हमीरपुर 16 जून। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय हमीरपुर को राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं कार्यान्वयन में सराहनीय कार्य के लिए उत्कृष्ट प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

संसदीय राजभाषा समिति की तीसरी उपसमिति की निरीक्षण कार्यक्रम समिति के संयोजक एवं लोकसभा के सांसद श्रीरंग आप्पा बारणे, सह-संयोजक एवं लोकसभा के सांसद सतीश कुमार गौतम तथा पांच अन्य सदस्यों ने 11 जून को कुल्लू प्रवास के दौरान निरीक्षण एवं मूल्यांकन के बाद पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय हमीरपुर को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया।

उक्त निरीक्षण के दौरान पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख अरविंद यादव, शिमला अंचल के प्रमुख राजेश कुमार, पंजाब नेशनल बैंक के प्रधान कार्यालय से आशीष अनिल करमरकर, महाप्रबंधक अनिल कुमार शर्मा, सहायक महाप्रबंधक राजभाषा और मंडल कार्यालय हमीरपुर की वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) सनम पालमो और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान समिति ने पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय हमीरपुर द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा उसके प्रभावी कार्यान्वयन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। समिति ने कार्यालय में राजभाषा हिंदी के व्यापक प्रयोग एवं राजभाषा नीति के सफल क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए मंडल कार्यालय हमीरपुर को राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं कार्यान्वयन हेतु उत्कृष्ट प्रमाण-पत्र प्रदान किया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading