प्रागपुर के मनोज बरोटिया उप महाप्रबंधक पद पर पदोन्नत,परागपुर में हर्ष का माहौल

प्रदीप ठाकुर

रक्कड़: 16मई:कांगड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (केसीसीबी) में कार्यरत परागपुर निवासी मनोज बरोटिया के उप महाप्रबंधक (डी.जी.एम)पद पर पदोन्नत होने पर परागपुर सहित समस्त क्षेत्र में खुशी की लहर है। नवनियुक्त पंचायत प्रतिनिधियों सहित गांववासियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
गौरतलब है कि मनोज बरोटिया ने वर्ष 1992 में बैंक सेवा में प्रवेश किया था। उन्होंने 33 वर्षों से अधिक के अपने गौरवशाली कार्यकाल में परागपुर, रक्कड़, देहरा, अंब, मेहतपुर, नेहरन पुखर तथा चिंतपूर्णी सहित अनेक शाखाओं में शाखा प्रबंधक के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बाथू एवं डाडासीबा जोनल कार्यालयों में सहायक महाप्रबंधक के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं।
वर्तमान में धर्मशाला स्थित बैंक के मुख्यालय में तैनात मनोज बरोटिया ऋण एवं विकास प्रभाग तथा तकनीकी प्रभाग के अनुभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
बैंक की ऋण एवं विकास गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बरोटिया अपनी कार्यकुशलता, सरल स्वभाव और जनसेवा की भावना के लिए पूरे क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने के कारण वे समाज के हर वर्ग में लोकप्रिय एवं सम्मानित हैं।
ग्रामवासियों ने इसे परागपुर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताते हुए आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी मनोज अपनी नई जिम्मेदारी में भी उत्कृष्ट सेवाएं देकर बैंक तथा क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading