विश्व महासागर दिवस पर ढलियारा के एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान जीएसएसएस एवं जीसी ढलियारा के 80 कैडेट्स ने न, पुखर तालाब को किया स्वच्छ

प्रदीप ठाकुर

रक्कड़ :18 जून : विश्व महासागर दिवस के अवसर पर 6 एच.पी. (I) कंपनी एनसीसी के सौजन्य से लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह के दिशा-निर्देशन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढलियारा एवं राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के एनसीसी कैडेट्स द्वारा संयुक्त रूप नेहरन पोखर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अभियान में दोनों संस्थानों के 80 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कैडेट्स ने तालाब परिसर से प्लास्टिक, पॉलिथीन एवं अन्य अपशिष्ट हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा स्थानीय नागरिकों को जल संरक्षण हेतु जागरूक किया। *पूरे कार्यक्रम का संचालन एएनओ मुकेश शर्मा एवं एएनओ डॉ. कपिल सूद द्वारा किया

प्राचार्य सुशील भारद्वाज राजकीय महाविद्यालय ढलियारा* ने कहा, “ऐसे अभियान विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। महाविद्यालय को अपने कैडेट्स पर गर्व है।”
श्री सुनील कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढलियारा ने कहा, “एनसीसी छात्रों में अनुशासन एवं सेवा भावना का संचार करती है। विद्यालय ऐसे आयोजनों में सदैव अग्रणी रहेगा।”
इस अवसर पर एएनओ मुकेश शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढलियारा एवं एएनओ डॉ. कपिल सूद, राजकीय महाविद्यालय ढलियारा उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading